सागर नगर: सुभाष नगर वार्ड में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मंगल भवन और जिम का किया लोकार्पण
सुभाष नगर वार्ड में रविवार शाम 4:00 बजे मंगल भवन और जिम का लोकार्पण सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने फीता काटकर किया। वार्ड वासियों ने मुख्य अथितियों का फूल माला पहनकर स्वागत कर उनका आभार जताया। मंगल भवन बनने से वार्ड वासियों के सामाजिक मांगलिक कार्य हो सकेंगे।