डलमऊ: दीनशाह गौरा में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे
शुक्रवार को दीनशाह गौरा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनुरुद्ध दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों और जनसेवा के कार्यों