करौं: एसीबी दुमका के द्वारा करौं प्रखंड के डिंडाकुली में जूनियर इंजीनियर 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Karon, Deoghar | Jun 10, 2026 करौं प्रखंड अंतर्गत डिंडाकुली पंचायत में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार 3बजे बड़ी कार्रवाई की। मनरेगा कर्मी एवं जूनियर इंजीनियर संतोष प्रसाद को टीसीबी कार्य के भुगतान के एवज में ₹5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई जिला किसान मोर्चा (भाजपा) अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी, नागरिक मंच के भीम राणा और जन्मजय राणा की शिकायत पर हुई।