शाहजहांपुर: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, निर्माण कार्यों को लेकर दिए निर्देश
उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पाडेय आज शाहजहांपुर पहुंचे। महाप्रबंधक और डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने ने कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य का काम पूरा किया जायें। इस दौरान उन्होंने ने अधिकारियों को कई दिशानिर्देश दिये।