मोतिहारी: मोतिहारी में रक्षा उपकरणों की मॉडल प्रदर्शनी की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई
मोतिहारी में आगामी 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा आयोजित रक्षा उपकरणों की मॉडल प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर आज जिला अतिथि गृह में सांसद सह सभापति रक्षा संबंधी स्थायी समिति राधामोहन सिंह के अध्यक्षता में डीआरडीओ एवं जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक की गई। बैठक के उपरांत स्थल निरीक्षण भी किया गया।