शामली: शामली में जयंत चौधरी ने केंद्रीय विद्यालय के स्थाई परिसर का उद्घाटन किया, बोले- 2027 में भी जारी रहेगा गठबंधन
Shamli, Shamli | Jun 28, 2026 रविवार की शाम केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शामली के काबड़ौत गांव में पहुंचकर केंद्रीय विद्यालय के अस्थाई परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में भी रालोद का एनडीए के साथ गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को गंभीर विषय बताया। कार्यक्रम में भीड़ के चलते अव्यवस्थाएं भी हावी रही।