Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
perwaizalam
No video available
4
#birsamunda #araria_update #bihar_tak
Araria, Araria
| Nov 15, 2022
#birsamunda
#araria_update
#bihar_tak
MORE NEWS
अररिया में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार 4 युवक गिरफ्तार किया गया। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुआ। एसपी जितेन्द्र कुमार
Araria, Araria | Jul 17, 2026
अररिया जिलाधिकारी ने की राशन कार्ड, जनगणना, पीएम सूर्यघर योजना, सहकारी दुग्ध समिति, चिकित्सा आपके द्वार, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से राशन कार्ड, जनगणना, अभियान बसेरा, पंचायत एवं नगर निकायों में भूमि की उपलब्धता, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, सहयोग पोर्टल, केएमएल फाइल तथा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति से संबंधित कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी बैठक से जुड़े रहे। जिलाधिकारी के कार्यालय स्थित वेश्म में सिविल सर्जन अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति तथा सहयोग शिविर के प्रभारी पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अद्यतन प्रतिवेदन के आधार पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन, समन्वित कार्यवाही तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि उनके कार्यक्षेत्र के सभी पंचायत सचिव एवं विकास मित्रों को सौंपे गए कार्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। राशन कार्ड निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रत्येक सुपरवाइजरी पदाधिकारी को प्रतिदिन सुबह विद्यालयों का निरीक्षण करने, वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं कमियों का प्रतिवेदन देने तथा प्रत्येक पदाधिकारी द्वारा एक विद्यालय को गोद लेकर उसके समग्र विकास में सहयोग करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों की रैंकिंग तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा चिकित्सा आपके द्वार अभियान की भी समीक्षा की गई तथा उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। साथ ही टीबी उन्मूलन अभियान के तहत सघन स्क्रीनिंग जारी रखने, पंचायत स्तर पर टीबी मरीजों की जानकारी रखने, निक्षय मित्र बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने तथा टीबी जांच के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में नेपाल सीमा से सटे पंचायतों में दूध सहकारी समितियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कुआड़ी एवं मजरख पंचायत में यह व्यवस्था संचालित है। सभी बीडीओ को अन्य पंचायतों में भी लोगों को डेयरी सहकारी समिति से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोसी डेयरी परियोजना से जुड़कर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ, पशु बीमा एवं आय वृद्धि का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि पशु बीमा के तहत 50 हजार रुपये तक का लाभ भी उपलब्ध है।जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को पंचायत सचिवों द्वारा बुक कीपिंग (लेखा संधारण) व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सभी अंचल अधिकारियों को प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों से स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अथवा जन सुविधा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से किया जा सकता है। सोलर पैनल लगाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी के साथ ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायत एवं अन्य आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर लोगों को साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जाए। बैठक में अभियान बसेरा की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिन्हित स्थलों पर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी 1 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाली जनगणना के दौरान महत्वपूर्ण आंकड़ों के संग्रहण की प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने और सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश भी सभी बीडीओ को दिया गया।
Araria, Araria | Jul 17, 2026
अररिया सोलर पैनल स्थापना में नहीं हो देरी, बैंक लंबित ऋण आवेदनों का करें तत्काल निपटारा : जिलाधिकारी प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंकर्स, एलडीएम, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं सभी कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से इस माह में (आवेदित) लंबित 102 ऋण आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिए, ताकि लाभुकों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य समय पर शुरू हो सके। समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के तहत 2 लाख रुपये तक के ऋण के लिए केवल बैंक खाते का विवरण, बिजली बिल तथा भूमि के मालिकाना हक से संबंधित आवश्यक दस्तावेज ही अपेक्षित हैं। जिला पदाधिकारी ने बैंकों से इन दस्तावेजों के आधार पर आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को भी निर्देश दिया कि कनीय विद्युत अभियंताओं के माध्यम से प्रशाखावार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रगति सुनिश्चित करें तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंक एवं विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत आम नागरिकों को अनुदानित दर पर अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है। साथ ही अतिरिक्त उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजकर उपभोक्ता अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री गौरव कुमार एवं श्री राजेश प्रियदर्शी, एलडीएम श्री इंदु शेखर, सभी सहायक अभियंता विद्युत, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि तथा सभी कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित थे।
Araria, Araria | Jul 17, 2026
अररिया में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार 1 युवक गिरफ्तार किया गया। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुआ। एसपी जितेन्द्र कुमार
Araria, Araria | Jul 17, 2026
अररिया पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹68,800 नकद, 7 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। ऐसी ही ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें। #Araria #CyberCrime #BiharPolice #ArariaPolice #CyberFraud #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #ATMFraud #NavBihar24
Araria, Araria | Jul 17, 2026
#birsamunda #araria_update #bihar_tak - Araria News