जहानाबाद: दरधा नदी पुल पर कार का अचानक दरवाजा खुलते ही बड़ा हादसा, बाइक सवार घायल, चालक फरार, बताई आपबीती
जहानाबाद। उबेर निवासी बैजू कुमार बाइक से जहानाबाद आ रहे थे। दरधा नदी पुल पर सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे उनकी बाइक दरवाजे से टकरा गई। हादसे में बैजू कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।