रामानुजगंज: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
रामानुजगंज सोमवार पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगरमहरी, बलरामपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 6वीं में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगे।