कोंडागांव: कोंडागांव को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 मार्च 2024 को ’’बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’’ की शुरूआत की गई है।कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त कोण्डागांव को सफल बनाने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को जिले के बाल विवाह प्रतिषेध हेतु अधिकरियों का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल विवाह के रोकथाम के बारे में बताए।