राघोगढ़: कोलुआ गांव: एक्सीडेंट के बाद मानसिक संतुलन बिगड़ने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से मौत
राघोगढ़ की विजयपुर थाना के कोलुआ गांव में एक बुजुर्ग महिला की कुआं में गिरने से मौत हो गई। 2 मई दोपहर को जिला अस्पताल में महिला के बेटे ने बताया, 70 वर्षीय बुजुर्ग मेवा बाई का एक्सीडेंट हुआ था, इलाज कराया ठीक हो गई। लेकिन मानसिक संतुलन बिगड़ गया। 2 मई सुबह अचानक सो कर उठी हड़बड़ी में घर के पास कुएं में गिर गई, मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।