सिमडेगा: सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर तोरपा विधायक ने विधानसभा सत्र में उठाई मांग
सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में राजस्व कर्मचारी की घोर कमी है जिसपर तोरपा विधायक ने बुधवार को 12:00 बजे विधानसभा सत्र में मांग उठाई ।उन्होंने कहा कि 10 हल्का क्षेत्र में 4 कर्मचारी कार्यरत है जिसमें 01 सड़क हादसे में घायल है, ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है ।इसको देखते हुए तत्काल यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति हो ताकि जमीन से जुड़े कार्य हो सके।