बेरमो: दनिया में बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Bermo, Bokaro | Apr 18, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थानांतर्गत दनिया में बाइक चोरी का मामला शनिवार को सामने आया है।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि सब्जी बाजार में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सामान खरीदने गए युवक के लौटते ही बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आवेदन के आधार पर जांच कर रही है।