बदायूं: गौरामई में घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने पिता को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jan 15, 2024 बदायूं के गौरामई गांव में सोमवार को घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपने पिता को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल जमील अहमद ने अलापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।