बदायूं: ग्राम पंचायत सराय स्वाले के मजरा कोटरा सारंगपुर में गायों के शवों को घसीट कर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ
Budaun, Budaun | Jan 15, 2024 बदायूं के ब्लाक उझानी की ग्राम पंचायत सराय स्वाले के मजरा कोटरा सारंगपुर में एक साल से पहले गौशाला बनाई गई थी जो शुरुआत में तो ठीक चली लेकिन बाद में गायों की दुर्दशा होने लगी। वहीं भूख प्यास से कुछ गायों की मृत्यु हो गई।सोमवार को गौशाला का केयरटेकर व ग्रामीण गायों के शवों को घसीट कर ले जा रहे हैं जिसका कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।