शिवपुरी नगर: "मैं तुम्हारी बेटी नहीं हूँ!": शिवपुरी में प्रेम विवाह के 18 साल बाद 'अजनबी' परिवार के दावे ने बढ़ाई महिला की मुश्किलें।
शिवपुरी में प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा और सुकून की तलाश में एक विवाहिता अब एक अजीबोगरीब कानूनी उलझन में फंस गई है। सीहोर जिले की रहने वाली एक महिला, जिसने शिवपुरी के युवक से लव मैरिज की है, ने आरोप लगाया है कि अशोकनगर का एक परिवार उसे जबरन अपनी लापता बेटी बताकर परेशान कर रहा है। मामले की शिकायत लेकर आज शुक्रवार की दोपहर ढेड़ बजे पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची।