बारां: सीसवाली थाने से ट्रोले की बैटरी, टेप और डीजल चोरी, पीड़ित ने एसपी को दिया परिवाद
Baran, Baran | Dec 25, 2025 किशनगंज तहसील के बृजनगर निवासी मानसिंह पुत्र मलखान सिंह मीणा ने गुरूवार को न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। पीडित ने बताया 5 दिसंबर को सीसवाली थाने ने उसका ट्रोला जब्त कर लिया था। जब पीडित अपने वाहन को सुुपुर्दगी लेने पुलिस थाना सीसवाली पहुंचा तो उक्त वाहन की नई बेटरी व वाहन की डीजल टंकी खाली व टेप गायब मिला।