उन्नाव: परिवार परामर्श केंद्र व महिला हेल्पडेस्क के प्रयासों से 28 विवादित पति-पत्नी के जोड़े साथ रहने को हुए राजी
Unnao, Unnao | Dec 21, 2025 पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। जहाँ पर परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। वहीं पति-पत्नी के 28 विवादित जोड़े आपसी कलह बुलाकर साथ रहने को राजी हुए हैं