खुरई: रजवास: उचित मूल्य दुकान के 3 विक्रेताओं को वेतन नहीं मिलने पर SDM ने मामला दर्ज करने की चेतावनी दी
Khurai, Sagar | Feb 17, 2026 मंगलवार दोपहर 2 बजे रजवास की शा.उचित मूल्य दुकान के 3 विक्रेताओं ने शिकायत की है कि राधा रानी समूह की अध्यक्ष रौशनी शैलेन्द्र घोसी द्वारा संचालित दुकान पर वे विक्रेता का काम करते हैं बसंत ठाकुर को 11 माह का,नारायण दुबे को 5 माह का और प्रहलाद यादव को 13 माह का वेतन नहीं मिला है,sdm ने फोन पर ही संचालक को चेतावनी दी है कि वेतन दे दो वरना मामला दर्ज होगा