बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर कस्बे में बस स्टैंड स्थित बिजली घर के मुख्य गेट पर मनीष कुमार ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। मनीष के बड़े भाई की 22 दिसंबर 2012 को सेवाकाल के दौरान विद्युत दुर्घटना में मौत हो गई थी । इसके बाद छोटे भाई होने के नाते मनीष ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया, लेकिन 12 साल बाद भी नही मिली।