कोडरमा: उपायुक्त ने दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया, हस्तशिल्पी कुम्हारों को प्रोत्साहित किया
दीपावली एवं छठ महापर्व के सुचारू आयोजन एवं समुचित प्रबंधन को लेकर आज उपायुक्त श्री ऋतुराज ने झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ नगर प्रशासक श्री अंकित गुप्ता एवं नगर परिषद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे भ्रमण के क्रम में उपायुक्त महोदय मडुआटांड़ पहुंचे, जहां उन्होंने हस्तचाक द्वारा मिट्टी के दिये, ढकनी बनाने वाले कुम्हार से मिले।।