सदर: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फरार चालक का वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Lucknow | Apr 8, 2026 लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पास पुल पर तेज रफ्तार ऑटो ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी जान जोखिम में पड़ गई, क्योंकि लगातार वाहन गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने ऑटो चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक तेजी से मौके से फरार हो गया।