रामपुर: मंगलवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने एक आरोपी को नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Apr 15, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक आरोपी को नवाब के खण्डहर रेलवे स्टेशन की पटरी के पास से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।