रामपुर: शौकतनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 15, 2025 शौकतनगर गांव के पास से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, घटना मंगलवार की सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है