कैराना: कैराना में महाविद्यालय की आंतरिक परीक्षा में विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
कैराना नगर में स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा है। दोपहर करीब एक बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आकाश भारतीय ने बताया महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए पांचवें सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों को बिना किसी उचित कारण के आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित दर्शाया गया।