मधुपुर: पत्थरचपटी में विकास की रफ़्तार तेज़, मंत्री हफीजूल हसन ने ₹23 करोड़ की 53 योजनाओं का किया शिलान्यास
मधुपुर के पत्थरचपटी में मंत्री हफीजूल हसन ने 23 करोड़ रुपये की 53 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। योजनाओं की निगरानी खुद करने की बात कही, जिससे क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ी हैं।