राठ: संविदा पर नियुक्त रोजगार सेवकों ने राठ में विधायक आवास पर विधायक को नियमतिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Rath, Hamirpur | Apr 26, 2026 राठ में स्थित विधायक आवास पर आज रविवार को उत्तर प्रदेश में संविदा पर नियुक्त 36 हजार ग्राम रोजगार सेवक को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने विधायक मनीषा अनुरागी को ज्ञापन सौंपा है।