चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की मातृ-शिशु इकाई के दूसरे मंजिल पर स्थित पीकू वार्ड में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।