हरदोई: देवमलपुर के पास रेलवे लाइन के निकट जंगल में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का पिहानी पुलिस ने किया खुलासा,2 आरोपी गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | May 3, 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्र बनाने वालों के विरुद्ध एसपी केसी गोस्वामी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है।शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एएसपी एमपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवमलपुर के पास रेलवे लाइन के निकट जंगल में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का पिहानी पुलिस खुलासा किया है।