बख्शी का तालाब: गोमती नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस पहचान में जुटी, बरामद हुआ बैग और मोबाइल
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में बसहरी घाट पुल के नीचे गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें साड़ी समेत कुछ सामान मिला, जबकि थोड़ी दूरी पर एक मोबाइल फोन भी मिला है। फिलहाल महिला की पहच