बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बुधवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की। विधायक ने चिकित्सा मंत्री को जिला अस्पताल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और इसके सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों क