बहराइच: मसीहाबाद इलाके में बकाया पैसा मांगने पर 80 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली देहात के मसीहाबाद निवासी 80 वर्षीय ताहिर को उसके ही गांव निवासी कलीम ने सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसे बुजुर्ग द्वारा अपना बकाया पैसा कलीम से मांग लिया गया था। बुजुर्ग अपने घर में छोटी सी दुकान रखकर अपने जीविका चलता है। कलीम द्वारा कुछ सामान लिया गया था जिसका पैसा नहीं दिया गया था। जब ताहिर ने अपने बकाया पैसे की मांग की तो बुजुर्ग की पिटाई कर दी।