महावन: राया पुलिस ने पशु चोरी गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा, 6 भैंस और तमंचे बरामद
राया। थाना राया पुलिस ने पशु चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह भैंस, मैक्स पिकअप वाहन, तीन अवैध तमंचे, नौ जिंदा कारतूस और 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।