मनेर: कटहरा मोहल्ला में भाजपा नेताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
Maner, Patna | Jun 15, 2025 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के कटहरा मोहल्ला में अहमदाबाद विमान क्रैश में मारे गए लोगों के लिए भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा लोगों ने मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की। रविवार शाम 6:05 करीब की बताई जाती है। इस मौके पर बलराम गुप्ता, अजय कुमार, नवनीत कुमार, अनोज आजाद सहित कई लोग शामिल थे।