महाराजगंज: दहिगवा में पागल कुत्ते के काटने से गाय की हुई मौत, दूध पीने वाले करीब एक दर्जन लोगों ने लगवाया रेबीज का इंजेक्शन
13 मई शुक्रवार दोपहर 2 बजे शिवगढ़ सीएचसी मे रेबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले करीब एक दर्जन लोग एक साथ पहुंचे। जानकारी प्राप्त हुई कि एक कुत्ते के काटने से गाय की मौत हो गई दूध पीने वाले लोगों मे हड़कंप मच गया। रेबीज हो जाने के भय से पूरे परिवार के लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच गए। डॉक्टर के मुताबिक सभी लोग स्वस्थ बताये जा रहे है। परंतु लोगों मे दहशत व्याप्त है।