बांदा: पचुल्ला गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Nov 20, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचुल्ला गांव के पास दिन गुरुवार को ट्रक की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही ट्रक वाला ही घायल युवक का उपचार करा रहा है। घायल युवक बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चटगन गांव निवासी है।