जमुई: जिले के झाझा-आसनसोल के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी ट्रेन
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 जमुई जिले के झाझा-आसनसोल के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। इसे लेकर शनिवार को आसनसोल मंडल के रेलवे अधिकारियों द्वारा कंफर्मेटरी आसिलोग्राफ कार रन का आयोजन किया गया। 24 रैक वाली ट्रेन शनिवार को झाझा पहुंची। वहीं, आसनसोल मंडल के वरीय अभियंता सह स्पीड जांचकर्ता प्रदीप रॉय ने बताया कि भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है