बागपत: ठाकुरद्वारा मोहल्ला बागपत में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या
बुधवार को करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार बागपत शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी सुरेश के मुताबिक वह ठाकुरद्वारा मोहल्ला बागपत में किराए के मकान में रहता है। उनकी पोती नेहा पिछले कई दिनों से घर पर आई हुई थी। दामाद प्रशांत निवासी जैन मोहल्ला बागपत घर आया और प्रशांत ने अपनी पत्नी नेहा की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया गया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था।