बागपत: कस्बा टटीरी स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला घायल, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
मंगलवार को करीब साढे छह बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा टटीरी निवासी पंकज के मुताबिक कस्बा टटीरी स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। आनन फानन में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जा़च कर कार्रवाई की जाएगी।