शिवपुरी: अमोला थाने में रिपोर्ट न लिखें जाने से नाराज़ आदिवासी महिलाओं ने किया चक्काजाम, पुलिस समझाइश के बाद खुला मार्ग
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9 बजे आदिवासी महिलाओं और ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चक्काजाम कर दिया। सड़क पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार आदिवासी बस्ती में रहने वाली एक महिला किसी मामले की शिकायत ।