सकरा: केशोपुर गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के वार्ड संख्या पांच में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अंशु कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी पत्नी स्वीटी भारती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया ह