बिक्रम: विक्रम पुलिस ने 9 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Bikram, Patna | Jul 7, 2026 विक्रम थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से 9 पुड़िया स्मैक बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।