बदायूं: वृंदावन गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार 50 फीट गहरी खाई में गिरी, एक युवक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jun 14, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के वृंदावन गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे कार खाई में गिर गई। कार सवार युवक नोएडा से शाहजहांपुर जन्मदिन मनाने जा रहा था। गंभीर रूप से घायल कार में एक ही युवक चालक विपुल कुमार सवार था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसके परिजनों को सूचना दी गई है।