तरबगंज: डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां 6लोग हुए घायल,8लोगों को नामजद कर वजीरगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र के गेड्सर में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई जबरदस्त मारपीट में 6लोग घायल हो गए पुलिस ने 8लोगों पर मामला दर्ज किया है।गेड्सर के रामकुमार गुप्ता के घर पर मुंडन समारोह में डीजे पर गाना बदलवाने को लेकर गांव के रामजनक यादव ने सहयोगियों संग मारपीट की दूसरे पक्ष ने आयोजक पर मारपीट का आरोप लगाया है।एसओ ने केस दर्ज कर जांच की बात कही।