रामगढ़ चौक: बिल्लो गांव: पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने फांसी लगाकर दी जान
बिल्लो गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां पत्नी के मायका भाग जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाने पर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।चौकिये नहीं यह मामला मंगलवार 5 बजे तब सामने आया जब उक्त पति का शव पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल लाया गया।बताया जाता है कि अजय कुमार की पत्नी दस दिन पहले किसी बात से नाराज़ होकर अपना मायका चली गई। तभी से अजय कुमार काफ़ी तनाव में था।