पीलीबंगा: अहमदपुर गांव में एक गोदाम से 30 कट्टे गेहूं की चोरी, पीलीबंगा पुलिस थाने में चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अहमदपुर गांव में एक गोदाम से 30 कट्टे गेहूं के चोरी कर ले जाने के आरोप में पुलिस थाने में चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सुनील कुमार सरावगी निवासी सूरतगढ़ ने आरोप लगाया कि चार अज्ञात आरोपी परिवादी के गोदाम से करीब 30 कट्टे गेहूं के चोरी कर ले गए। पुलिस ने नकबजनी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी