मंझनपुर: नया पुरवा में शॉर्ट सर्किट से दो भाइयों के घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख, ग्रामीणों ने पाया काबू
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा में शॉर्ट सर्किट के चलते शुक्रवार को लगभग 1 बजे दो घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।