कोंच: अंगरा की रिशु कुमारी दांगी बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
Konch, Gaya | Jun 22, 2026 प्रखंड की तिनेरी पंचायत अंतर्गत अंगरा गांव निवासी रिशु कुमारी दांगी ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रिशु कुमारी दांगी, डॉ. रामानंद कुमार की पुत्री हैं। उन्होंने गया के मुस्तफाबाद में रहकर सीए फाइनल परीक्षा की तैयारी की।