गोपालगंज: रामपुर रेलवे ढाला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे ढाला के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मवेशी चराने गई एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दी।