कुरडेग: कुरडेग पारिस मैदान खालिजोर में हॉकी टूर्नामेंट का समापन, केन्दोटोली बनी चैंपियन,विधायक हुए शामिल
कुरडेग के पारिस मैदान खालिजोर में युवा संघ द्वारा बुधवार को 3 बजे हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सर्फमुंडा एवं केन्दोटोली टीम के बीच खेला गया। रोमांच और संघर्ष से भरपूर इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबर पर रही। इसके बाद हुए पेनाल्टी शूटआउट में केन्दोटोली की टीम ने सर्फमुंडा को 5-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।